online24news.in
Lalan Singh Resign
Lalan Singh Resign
न्यूज़

Lalan Singh Resign : लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले ललन सिंह के इस्तीफे का क्या मायने हैं।

Lalan Singh Resign : JDU के राष्ट्र अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा का चर्चा पिछले कई दिनों से चल रहा था और आज ललन सिंह ने JDU के राष्ट्र अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हैं। इस्तीफा का कारण जो मीडिया को बतया जा रहा है वो किसी को भी हजम नहीं हो रहा हैं। लोग कह रहे है की ये इस्तीफा अचानक नहीं हुआ है, इस की कहानी पहले ही लिखी जा चुकी थी।

Lalan Singh Resign : आखिर क्यों देना पड़ा ललन सिंह को इस्तीफा जाने वजह

दिल्ली में JDU के राष्ट्रय कार्यकारिणी के बैठक में शुक्रवार 29 दिसंबर को ललन सिंह ने राष्ट्र अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया हैं। आप को बता दे की लोकसभा 2024 का चुनाव निकट है और इस से पहले ही ललन सिंह का इस्तीफा हो गया, इस इस्तीफा को लेकर लोगो के मन में तरह-तरह के सवाल उतपन्न हो रहे हैं। आइये हम आप को बताते है की इस्तीफा का मूल वजह क्या हैं। कल तक तो खुद ललन सिंह बता रहे थे की ये सब अफवाह बीजेपी के कहने पर मीडिया फैला रही हैं। खुद बिहार के मुक्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था की किसी का इस्तीफा नहीं हो रहा हैं। ये सब झूठ का अफवाह हैं।

Join WhatsApp Group Join Our WhatsApp Channel
Nitish Kumar

Lalan Singh Resign : क्या चुनाव लड़ने वाले है ललन सिंह

JDU के वरिष्ठ नेता जाने वाले वाले और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया को बताया की ललन सिंह जी ने खुद माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने इस्तीफे की पेशकश किया, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार लिया। अब JDU के राष्ट्र अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।

Lalan Singh resign jdu
Lalan Singh

विजय चौधरी ने आगे कहा की ललन सिंह जी लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते है, जिस के वजह से वे व्यस्त रहेंगे इस हालत में वो राष्ट्र अध्यक्ष का कामकाज ठीक तरह से नहीं कर पाएंगे। इसी वजह से नीतीश कुमार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया हैं। पार्टी के तरफ से आधिकारिक तौर पर तो यही बतया गया हैं।

आप को बता दे की ललन सिंह जैसे वरिष्ठ नेता का इस्तीफा अचानक नहीं लिया गया हैं। इस की सुगबगाहट पहले से थी। ऐसे पहले से चर्चा गर्म था की बहुत जल्द ललन सिंह राष्ट्र अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले है और उनके जगह कोई और JDU का अध्यक्ष बनेगा। सूत्रों के हवाले से पता चला है की ललन सिंह के कामकाज से बहुत से नेता खुश नहीं थे. और ये बात नीतीश कुमार तक भी पहुंची थी। उस के बाद से नीतीश कुमार पार्टी के विधायक, सांसद और अन्य पदाधिकारियों से लगातर बैठक करते रहे। पार्टी के नेताओ के नाखुशी भी इस का कारण हो सकता हैं।

Lalan Singh Resign : क्या लालू यादव- तेजस्वी से बढ़ रही नजदीकी के वजह से इस्तीफा लिया गया?

अभी तक ललन सिंह के इस्तीफा के जो वजह बताया जा रहा है वो किसी के गले नहीं उतर रहा हैं। साधारण सी बात ललन सिंह पार्टी के राष्ट्र अध्यक्ष रहते हुए भी चुनाव लड़ सकते थे। ऐसे और दल के भी राष्ट्र अध्यक्ष तमाम वयस्तता के बाद भी चुनाव लड़ते है और जीतते भी हैं। तो कम से कम ये वजह तो नहीं हो सकता हैं। वजह कुछ और ही हैं। जो अभी खुल के सामने नहीं आये हैं।

Lalan Singh and Lalu Yadav
Lalan Singh and Lalu Yadav

वही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से पता चला है की, नीतीश कुमार को ललन सिंह का लालू-तेजस्वी यादव से बढ़ती नजदीकियां रास नहीं आ रहा थी, और पार्टी के अन्य नेताओ के साथ उनका वर्ताव अच्छा नहीं लग रहा था, JUD से जुड़े कई नेताओं ने उनकी तानाशाही की शिकयत नीतीश कुमार से किया था। और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कई ऐसे मौके पर नीतीश कुमार से पहले उनका बोलना अच्छा नहीं लगता था, शायद ये भी एक कारण हैं।

Also Read : फ्लाइट, बस, या ट्रेन से कैसे पहुंचे अयोध्या, 22 जनवरी को होने है प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा।

Join WhatsApp Group Join Our WhatsApp Channel

Related posts

Rashmika Mandanna Deepfake Video: ‘बहुत डरवाना’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल होने पर आईटी मंत्री ने क्या कहा

Ravi

MP Election Results : ये बन सकते है मध्यप्रदेश के अगले मुक्यमंत्री।

Ravi

Election Results 2023 : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से अखिलेश यादव लेंगे बदला ?

Ravi

Leave a Comment