online24news.in
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
न्यूज़

Election Results 2023 : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से अखिलेश यादव लेंगे बदला ?

MP Election Results 2023 : जब से चुनाव के परिणाम आया है तब से विपक्ष में कोहराम मचा हुआ है। आरोप प्रत्योप का दौर शुरू हो गया हैं। समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओ का कहना है की अगर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर लेते तो कांग्रेस की मध्यप्रदेश में हार नही होती।

Assembly Election Results 2023 :

मध्यप्रेदश में कई ऐसी सीटे है जहा पर समाजवादी पार्टी के वजह से कांग्रेस को हार का मुँह देखना पड़ा। और आने वाले 2024 के चुनाव में उत्तरप्रदेश में इस का असर देखने को मिल सकता हैं। कमलनाथ द्वारा अखिलेश यादव को ‘अखिलेश वखिलेश’ वाले बयान को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।

Join WhatsApp Group Join Our WhatsApp Channel

मध्यप्रेदश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. और इस करारी हार के बाद से कांग्रेस पार्टी के चुनावी रणनीति पर कई तरह से सवाल उठ रहे है अंदर भी और बहार भी। इस समय चारो तरफ चर्चा हो रही है की मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जो अखिलेश यादव के साथ वर्ताव किया उसे उसी की वजह से खामयाजा उठना पड़ा। और इस का असर भी चुनाव परिणाम के दिन देखा गया। जहां पर कांग्रेस बीजेपी से जितने वोटों के अंतर से हारी है लगभग उतने ही वोट समाजवादी पार्टी को मिले हैं।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav. image source social media.

आप को बता दे की समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से सिर्फ सात सीटों की मांग किया था. लेकिन मध्यप्रदेश कांग्रेस ओवरकॉन्फिडेंट में थी. खासकर कमलनाथ, उन्होंने विपक्ष द्वारा गठित ‘INDIA’ गठबंधन का भी सम्मान नहीं किया जिस के वजह से आज वो विपक्ष में हैं। इतना ही नही कमलनाथ ने जिस तरह से अखिलेश यादव को अखिलेश वखिलेश जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था उनकी ये बात समाजवादी लोगो को बिल्कुल पसंद नहीं आया। कमलनथ के वर्ताव से अखलेश यादव भी नाराज हो गए और उन्होंने मध्यप्रदेश के 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए जिस का नतीजा रिजल्ट के दिन देखा गया।

Election Results 2023 : कांग्रेस पार्टी को उसे अहंकार ने डूबा

मध्यप्रदेश में कई ऐसी सीट रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को जितने वोटों से पटखनी दिया उस कही ज्यादा वोट तो समाजवादी पार्टी को मिला है। आज अगर कांग्रेस समजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ती तो शायद आज मध्यप्रदेश में रिजल्ट कुछ और ही होता। अब इस का असर आने वाले लोकसभा 2024 में उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा क्योंकि समजवादी पार्टी वहा मजबूत स्थिति में हैं। वैसे अखिलेश यादव पहले ही कह चुके है की जैसा कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में किया है ठीक वैसा ही उनके साथ भी किया जायेगा।

Kamalnath
Kamalnath. image source social media.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के हार के बाद से समाजवादी पार्टी अब आक्रामक मोड़ में दिखाई दे रही है, समाजवादी पार्टी का कहना है की कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सिर्फ 2 सीट के लायक है इस से ज्यादा सीट देना अपने पैर में कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा, जो की बिल्कुल भी नहीं होगा।

समाजवादी पार्टी का कहना की हमारा लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को हर हाल में सत्ता से बहार करना है। लेकिन यहां कांग्रेस छेत्रिय पार्टियों को खत्म करने पर आमदा है. कांग्रेस के अहंकार ने उसे पूरी तरह से डूबा। अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 2 से ज्यादा सीटे देना भारतीय जनता पार्टी को मदद करना जैसा होगा। और हमारी पार्टी ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेगी।

वही सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन न करने के वजह से लोग तरह-तरह से कमेंट कर के अपना गुस्सा प्रकट कर रहे है। ज्यादातर यूजर इस के लिए कमलनाथ को दोषी ठहरा रहे हैं।

निष्कर्ष

खैर जो भी हो कांग्रेस ने जो किया उसका फायदा नुकसान उसे मिल गया लेकिन अब देखना ये होगा इन सब बातो का आने वाले दिनों में INDIA गठबंधन पर क्या असर होगा ये देखना दिलचस्प होगा की अब समाजवादी पार्टी के आगे की रणनीति क्या होगी।

ये भी पढ़े : Assembly Election Results : राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कौन है मुक्यमंत्री का चेहरा किस सर पर सजेगा ताज इस बार जाने सब कुछ

Join WhatsApp Group Join Our WhatsApp Channel

Related posts

How to avoid pollution: दिल्ली हुआ धुआँ धुआँ, प्रदूषण से दिल्ली एनसीआर में चारों तरफ धुआँ, इस से कैसे बचे।

Ravi

Bhajan Lal Sharma : बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के बारे में क्या बोले भजन लाल शर्मा

Ravi

Assembly Election Results : राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कौन है मुक्यमंत्री का चेहरा किस सर पर सजेगा ताज इस बार जाने सब कुछ

Ravi

Leave a Comment