आपने कभी ना कभी कोई प्रतियोगी परीक्षा दी होगी। परीक्षा में समय कब गुजर जाता है पता ही नहीं लगता। ऐसे में अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर याद नहीं आये तो उस समय आपके पसीने छूटने लगते हैं और समय की कमी के कारण शेष रह गए प्रश्नों का उत्तर भी नहीं लिख पाते हैं। इन्हीं समस्याओं का समाधान करने के लिए आज हम आपको एक आसान तरीका बताएंगे जिससे आप पूरा प्रश्न पत्र कुछ ही समय में हल कर सकते हैं।

सवाल : दो बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का नाम याद करना।
“मैडम और जॉन फ्रेंड ली है।”
मैडम – मैडम क्यूरी
जॉन – जॉन बारडिन
फ्रेंड – फ्रेडरिक सेंगर
ली – लीनस पोलिंग
सवाल : बाबर द्वारा जीते गए चार युद्ध क्रमानुसार याद करने का तरीका।
“पान खाओ चिल्ला के गाओ (Gawo)”
सभी शब्दों का पहला अक्षर लेंगे
पा – पानीपत (1526)
खा – खानवा (1527)
च – चांडेरी (1528)
ग (G) – घाघरा (1529)
सवाल : UNO के स्थाई सदस्यों को याद करने का तरीका।
“FRECA”
F – फ्रांस
R – रूस
E – इंग्लैंड
C – चीन
A – अमेरिका
सवाल : विश्व विरासत में शामिल राजस्थान के 6 दुर्ग को याद करने का तरीका।
“चीकू गाजर आम”
ची – चित्तौड़
कू – कुंभलगढ़ राजसमंद
गा – गागरोन झालावाड़
ज – जैसलमेर सोनार
र – रणथंबोर सवाई माधोपुर
आम – आमेर जयपुर